Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsPower Supply Disruption Electrical Upgrades in Gopiganj Scheduled from April 22 to 25

चार फीडरों की आज छह घंटे बिजली रहेगी बाधित

Bhadoni News - चार फीडरों की आज छह घंटे बिजली रहेगी बाधित क क कक क क क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 22 April 2025 04:39 AM
share Share
Follow Us on
चार फीडरों की आज छह घंटे बिजली रहेगी बाधित

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग की ओर से जर्जर तारों एवं खंभों को बदलने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में आरडीएसएस के अंतर्गत 132 केवी औराई से निकलने वाले 33 केवी लालानगर फीडर में कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 22 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक सुबह आठ बजे से लेकर दो बजे तक बिजली आपूर्ति को बाधित किया जाएगा। इस दौरान जर्जर बिजली के तारों एवं खंभों को बदलने का काम बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मी करेंगे। जेई शैलेंद्र मौर्य ने बताया कि छह घंटे तक शटडाउन लेने के कारण 33 केवी लालानगर से चलने वाले चार फीडरों इंडस्ट्रियल, सारीपुर, कोइलरा एवं अलमऊ की आपूर्ति बाधित रहेगी। कहा कि किसानों के साथ ही जलापूर्ति के समय लोग अपनी सुविधा के अनुसार तैयारियां कर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें