Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsPolice Action Against Fugitive Section 82 Enforcement in Aurai

कोर्ट के आदेश पर 82 की कार्रवाई, हड़कंप

Bhadoni News - कोर्ट के आदेश पर 82 की कार्रवाई, हड़कंप क क क कक क क क क क कक क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSun, 23 Feb 2025 01:01 AM
share Share
Follow Us on
कोर्ट के आदेश पर 82 की कार्रवाई, हड़कंप

औराई, हिन्दुस्तान संवाद।

पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपित के घर पर कोर्ट के आदेश पर शनिवार को दबिश दिया। इस दौरान धारा 82 की कार्रवाई किया गया। इसके चलते आसपास के लोग भी वहां पर एकत्रित हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समधा, दवनपुर गांव निवासी आरोपित तोवज पाल पुत्र राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था। आरोपित की तलाश लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन वह फरार चल रहा है। ऐसे में कोर्ट के आदेश पर शनिवार को उसके घर पर जवान पहुंचे और वहां पर धारा 82 के तहत कार्रवाई किया गया। दावा किया कि जल्द ही आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई को पूरा कराने का काम किया जाएगा। कार्रवाई एसआई जय प्रकाश सिंह की अगुवाई में कराई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें