महाकुम्भ: न लगे हाइवे पर जाम, अफसरों ने संभाली कमान
Bhadoni News - महाकुम्भ: न लगे हाइवे पर जाम, अफसरों ने संभाली कमान क क क कक क क क क क कक क कक

भदोही, संवाददाता।
महाकुम्भ का क्रेज आमजन मानस में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके कारण एक बार फिर शनिवार को जिले के मार्गों पर वाहनों का दबाव देखा गया। ऐसे में भीषण जाम न लगे और दुश्वारियां भी न हों इसे लेकर अफसरों ने पसीना बहाया। एसपी की अगुवाई में हाइवे पर चक्रमण जवानों ने किया।
बता दें कि पड़ोसी जिले प्रयागराज में महाकुम्भ का आयोजन इस साल चल रहा है। जनवरी माह से ही स्नानार्थियों का जत्था जीटी रोड के साथ ही अन्य मार्गों से आ एवं जा रहा है। इसके कारण गत दिनों जीटी रोड पर जाम लग गया था। शनिवार को बड़ी तादाद में लोग संगम नगरी की ओर रवाना हुए। उसका कारण रविवार को अवकाश का होना माना जा रहा है। एसपी ने बताया कि ऊंज से लेकर बाबूसराय तक जवानों को सतर्क कर दिया गया है। इसके अलावा भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर भी जवानों को मुस्तैद रहने को कहा गया है।
उधर, भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर शनिवार को ही जाम की नौबत रही। सर्वाधिक दुश्वारियां माधोसिंह रेलवे क्रासिंग के पास देखा गया। एक बार जो जाम में शनिवार को दोपहर में ही फंसा उसे निकलने में 15 से 20 मिनट तक लग जा रहा था। आज यानि रविवार को जाम की नौबत अधिक हो सकती है। पुलिस के जवानों की पूरी नजर इस बात पर है कि कहीं पर हादसा न होने पाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।