तहसील में सीसी कैमरा लगाने की मांग
Bhadoni News - तहसील में सीसी कैमरा लगाने की मांग क क क क कक क क क क क क कक क
भदोही, संवाददाता। स्थानीय तहसील में अधिवक्ताओं ने सीसी कैमरा लगाने की मांग की है। भदोही बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री मुलायम सिंह यादव, बनारसी यादव, अनुराग पांडेय ने कहा कि तहसील में सीसी कैमरा न होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। इन दिनों तहसील दलालों का अड्डा बन गया है। कुछ लोग सुबह से ही आकर यहां पर डेरा डाल देते हैं। इतना ही नहीं, देर रात तक जमे रहते हैं। मामले से डीएम को अवगत कराया गया है। कहा कि अफसर कैमरा लगवाने से क्यों कतरा रहे हैं, यह समझ से परे है। कैमरा लगने से दलालों को जहां चि्ह्तित किया जाएगा। वहीं अधिकारी व कर्मी समय से अपने कार्यालय में आकर काम करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।