Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़भदोहीLand Dispute Escalates Between Two Parties in Kaira Village Police Intervenes

दो पक्ष में हुआ भूमि विवाद, बढ़ा तनाव

सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कैड़ा गांव में गुरुवार को दो पक्ष के

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीThu, 19 Sep 2024 11:18 AM
share Share

सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कैड़ा गांव में गुरुवार को दो पक्ष के बीच भूमि विवाद हो गया। जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष को किसी तरह का निर्माण कार्य न कराने की हिदायत दी है।

बताया जाता है कि कैड़ा गांव में दो पक्ष के बीच काफी दिन से भूमि विवाद चला आ रहा है। सुबह देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ता देख किसी तरह लोगों ने दोनों पक्ष को समझाकर शांत करा दिया। उधर, पुलिस ने दोनों पक्ष से पूछताछ शुरू की तो मामला तालाब की भूमि में निर्माण का सामने आया। ऐसे में सुरियावां पुलिस ने दोनों पक्ष को हिदायत दी है कि किसी तरह का इस भूमि पर निर्माण न किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें