Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsForest Department Takes Action Against Tree Cutters in Bhadohi

नीम का पेड़ काटने पर दो नामजद समेत चार पर केस

Bhadoni News - नीम का पेड़ काटने पर दो नामजद समेत चार पर केस क क क कक क क क क कक क क क क क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 24 Feb 2025 02:36 AM
share Share
Follow Us on
नीम का पेड़ काटने पर दो नामजद समेत चार पर केस

भदोही, संवाददाता।

हरियाली के दुश्मनों की देर से ही सही वन विभाग ने खबर ली है। ज्ञानपुर कोतवाली में नीम का पेड़ काटने के आरोप में दो नामजद एवं दो अज्ञात समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। वन विभाग के दरोगा प्रभात कुमार सिंह ने तहरीर में कहा कि 20 फरवरी को वह दोपहर में रामापुर गांव में पहुंचे। जहां पर कुछ लोग नीम का पेड़ कटवा रहे थे। संबंधित से कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने उनकी शिकायत पर गोपीगंज थाना क्षेत्र के जखांव निवासी संतोष सिंह एवं राम खेलावन निवासी रामापुर, ज्ञानपुर के अलावा दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, विभाग के कदम से हरियाली के माफियाओं में अफरा-तफरी का आलम बना हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें