तपति धूप से खेत में झुलस रही सब्जी की फसल
Bhadoni News - तपति धूप से खेत में झुलस रही सब्जी की फसल लस रही सब्जी की फसल लस रही सब्जी की फसल लस रही सब्जी की फसल लस रही सब्जी की फसल लस रही सब्जी की फसल लस रही स

ज्ञानपुर, संवाददाता। तपति धूप से सब्जी की फसल झुलस जा रही है। सिंचाई के दो दिन बाद ही खेतों में दरार फट जा रहा है। मौसम की मार से सब्जियों का पौधा दोपहर में मुरझा जा रहा है। झुलस रही सब्जी फसल को किसान कैसे बचाएं यह चिंता सताए जा रही है। खेतों में ज्यादा पानी छोड़ेजाने से सब्जी का फल सड़कर खराब हो जा रहा है। सब्जी की सिंचाई को लेकर कृषकों की चिंता बढ़ने लगी है। चिलचिलाती धूप में किसान सब्जी फसल कैसे बचाएं यह समझ नहीं पा रहे हैं। खेत की गहरी भराई करने पर सब्जी फल सड़ जा रहा है। हल्की सिंचाई से दो दिन में ही खेत सूख जा रहा है। ऐसे में कृषक बार-बार सब्जी फसल की सिंचाई करने पर विवश हो रहे हैं। इन दिनों मौसम की मार से भिंडी, करैला, कद्दू, नेनुआ, लौकी की फसल ज्यादा प्रभावित हो रही है। हालांकि किसान हर स्तर से फसल को बचाने में लगे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।