Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsEncouraging Millet Farming 10 000 Hectares to be Cultivated in District

जिले में दस हजार हेक्टेयर में होगी मोटे अनाज की खेती

Bhadoni News - जिले में दस हजार हेक्टेयर में होगी मोटे अनाज की खेती जिले में दस हजार हेक्टेयर में होगी मोटे अनाज की खेती जिले में दस हजार हेक्टेयर में होगी मोटे अनाज

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 28 April 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
जिले में दस हजार हेक्टेयर में होगी मोटे अनाज की खेती

ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में इस वर्ष करीब दस हजार हेक्टेयर में मोटा अनाज की खेती होगी। इसमें प्रमुख रुप से सावां व रागी संग ज्वर, बाजरा व मक्का शामिल है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सावां व रागी की खेती के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। दोनों फसल कम समय में कृषकों को ज्यादा मुनाफा देगी। क्योंकि यह फसल मात्र साठ दिन में तैयार हो जाता है। उप कृषि निदेशक डा. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि खेती-बाड़ी को लेकर किसान सीधे कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर सकेंगे। सावां व कोदो लुप्तप्राय हो रहे अनाज हैं। आधुनिक पीढ़ी के अधिकांश लोगों को तो इन फसलों का नाम तक याद नहीं होंगे। खूबियां तो दूर की बात है। कहने को तो यह मोटे अनाज हैं पर खरे हैं, वह भी हर लिहाज से। बात चाहे पोषक तत्व की हो। बताया कि कोदो में चावल से तीन गुना अधिक कैल्सियम व सावां में चावल की तुलना में तीन गुना अधिक फासफोरस होता है। कृषि विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाकर किसानों को इनकी खेती के प्रति प्रेरित किया जाएगा। वहीं, मक्का, ज्वर व बाजारा की खेती कर किसानों अच्छा फायदा कमा सकते हैं। खेती-बाड़ी के काम में किसानों को किसी तरह की दिक्कत समझ आए तो वह हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें