राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत महिलाओं को दी जानकारी
Bhadoni News - राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत महिलाओं को दी जानकारी सेवा योजना के तहत महिलाओं को दी जानकारी सेवा योजना के तहत महिलाओं को दी जानकारी सेवा योजना के तहत

औराई, हिन्दुस्तान संवाद।
केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में गुरुवार को तृतीय सामान्य एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने हमीदपट्टी गांव में महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के बैनर तेल जागरूक करते हुए शासन स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. पीएन डोंगरे ने दीप प्रज्जविलत कर की।
इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डा. अनुज कुमार सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. योगेश लाल वर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, नारी एकता एवं स्वावलंबन संबंधित जानकारी महिलाओं को दी। कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति हर वर्ग को जागरूक होने की जरूरत है। हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को प्रत्येक दिन स्कूल भेजें। पढ़ेंगी बेटियां तभी तो आगे बढ़ेंगी बेटियां। इस मौके पर आकांक्षा, मोनी यादव, भावना, दीपांजलि त्रिपाठी, पायल, खुशी पांडेय, आकांक्षा देवी, अनीता यादव, प्रतीक्षा, खुशी सिंह, प्रेरणा मौर्या आदि उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।