Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsCongress Commemorates Maulana Abul Kalam Azad on Death Anniversary Demands Action Against Terrorism

पुण्यतिथि पर मौलाना अबुल कलाम को पेश किया खिराज-ए-अकीदत

Bhadoni News - पुण्यतिथि पर मौलाना अबुल कलाम को पेश किया खिराज-ए-अकीदत क क कक क क क कक क क क कक क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSun, 23 Feb 2025 12:53 AM
share Share
Follow Us on
पुण्यतिथि पर मौलाना अबुल कलाम को पेश किया खिराज-ए-अकीदत

भदोही, संवाददाता।

शहर के मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय में शनिवार को कांग्रेसजनों ने भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इस दौरान उनके बताए गए मार्गों पर चलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता का संकल्प लिया गया। साथ ही आतंकवाद के समूल नाश को सख्त कदम उठाने की पुरजोर मांग की गई।

वक्ताओं ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने महात्मा गांधी के साथ आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। वह पत्रकार भी थे और अपनी लेखनी के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत में खौफ पैदा कर दिया था। जिसके कारण देश आजाद होने के बाद उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया। आजादी के बाद प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने देश में एक नई क्रांति लाने का काम किया था। इस दौरान उनके द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि आज देश के लिए सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद व राजनीति लाभ के लिए देश को बांटने वाली ताकतें बन गई हैं। उसके समूल नाश को कदम उठाया जाना समय की मांग है। कांग्रेस इसमें कंधे से कंधा मिलकर चलेगी। जिला उपाध्यक्ष मसूद आलम ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नियत आतंक को लेकर साफ नहीं है। आम आदमी की जेब पर सरकार की नजर है। इस मौके पर स्वालेह अंसारी, शबाना खातून, परवेज अंसारी, नूर आलम, अभिमन्यु यादव, मिथिलेश पांडेय, फरीद कुरैशी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें