भाजपा की जीत पर मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां
Bhadoni News - भाजपा की जीत पर मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां क क कक क क क क क क क क क क कक कक
भदोही, संवाददाता। शहर में भाजपा की दिल्ली एवं मिल्कीपुर सीट पर जीत पर जश्न का माहौल रहा। अजीमुल्लाह चौराहे पर शनिवार की शाम को जुटे भाजपा के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल ने कहा कि दिल्ली संग मिल्कीपुर विस चुनाव में भाजपा की जीत ने विकास कार्यों पर मुहर लगाने का काम किया। आज पूरे भारत में पार्टी का कद बढ़ा है। उसका कारण पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ का ईमानदारीपूर्वक किया जा रहा है काम है। जिला महामंत्री सत्यशील गुप्ता गुरु जी ने कहा कि संगठन के लोगों ने पूरी ताकत लगा दी थी, जिसके कारण दिल्ली में 27 साल बाद वापसी हुई। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, राजीव मोदनवाल, गिरधारी जायसवाल समेत बड़ी तादाद में लोग रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।