शादी के फेरे से पहले दुल्हन ने कुछ ऐसा किया, मचा हड़कंप, दूल्हा ही नहीं परिवार भी रह गया सन्न
- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जयमाल के बाद शादी के फेरे से दुल्हन तबीयत का बहाना टालती रही फिर शादी से इनकार कर दिया। दरअसल, उसने पहले से कोर्ट मैरिज कर रखी है। यह सुन दूल्हा और परिवार सन्न रह गया। हड़कंप मच गया।

कानपुर देहात में राजपुर कस्बे के नीरजा गार्डन गेस्ट हाउस में शनिवार की रात आई बारात की धूम रविवार की भोर उस वक्त फीकी पड़ गई जब चढ़ावे तक की रस्में पूरी करने के बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। फेरे के समय पहले तो दुल्हन तबीयत का बहाना बनाकर टालती रही। लड़की ने पहले से किसी से कोर्ट मैरिज कर रखी है। यहां सुनकर दूल्हा और परिवार सन्न रह गया है। हड़कंप मच मया। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी समस्या का हल न होने पर बारात बिना दुल्हन बैंरग वापस हो गई।
मुंगीसापुर के रहने वाले रमेश चंद्र कटियार के बेटे डाॅ. राहुल कटियार की शादी सट्टी थाना क्षेत्र के ढिकची गांव में तय हुई थी। लड़की पक्ष के लोगों ने 7 फरवरी को मुंगीसापुर के अभिषेक मैरिज लान मे आयोजित कार्यक्रम में वरीक्षा और तिलक की रस्म पूरी की थी। इसमें करीब 9 लाख रुपये नगद और सोने की चेन लड़के को दी गई थी। 8 फरवरी को विवाह की रस्म राजपुर के नीरजा गार्डन से थी। बारात धूमधाम के साथ शनिवार की शाम पहुंची और द्वारचार के साथ ही जयमाल की रस्म भी धूमधाम से हुई। बड़ी संख्या में बाराती दावत खाकर वापस लौट गये। देर रात चढ़ावे की रस्म होने के बाद रविवार की भोर पहर भांवरों के वक्त लड़की की तबीयत ठीक न होने की बात कहकर कुछ देर में भांवरों की बात कही गई। कई बार टालने के बाद जब वर पक्ष के लोग लड़की के कमरे में गए तो वह स्वस्थ बैठी थी। भांवरे न करने का कारण पूछने पर उसने शादी से इंकार कर दिया।
राजपुर थानाक्षध्यक्ष दिनेश गौतम भी मौके पर पहुंच गए। दोनो पक्षों को समझाकर अलग किया। बताया गया कि लड़की ने किसी अन्य के साथ कोर्ट मैरिज हो चुकने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो ही पक्ष उनके थाना क्षेत्र के नहीं थे। इस पर दोनों पक्ष वार्ता के बाद दुल्हा भी बैरंग वापस हो गया।