दूसरे के दस्तावेज पर करा लिया फर्म का रजिस्ट्रेशन, केस
Basti News - बस्ती में एक महिला के आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर चार फर्मों के नाम पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया गया। जालसाजों ने बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी की। जब महिला को इसकी जानकारी मिली, तो उसने...

बस्ती। एक महिला के आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरूप्रयोग कर जालसाजों ने चार फर्म के नाम पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा लिया। इन फर्मों के नाम पर व्यापार करने लगे। व्यापार के नाम पर बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी की और हेरफेर कर लिया। अब विभाग ने मूल धारक को नोटिस भेजा तो उसे जानकारी हुई। परेशान होकर पैनकार्ड धारक महिला ने चार फर्म के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में गीता चौधरी निवासी मुस्तफाबाद पोस्ट पुरैना पांडेय थाना वाल्टरगंज ने बताया कि उनके आधार कार्ड और पैनकार्ड का अवैध रूप से प्रयोग किया। उनकी जानकारी के बगैर चार अलग-अलग फर्मों का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करा लिया। पुलिस ने इन फर्म संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई संजय कुमार ने शुरू कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।