घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर धमकाया
Basti News - बस्ती जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी देवीदीन ने 17 जनवरी 2024 को उनके घर में घुसकर बलात्कर किया और फिर 29 दिसंबर 2024...

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 17 जनवरी 2024 को विपक्षी देवीदीन जबरन उनके घर के अंदर घुस गया। उन्हें अकेला पाकर बलपूर्वक दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से वह चुप रही हैं। आरोपी ने फिर से 29 दिसंबर 2024 को उनके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट कर अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कप्तानगंज पुलिस ने इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले देवीदीन के खिलाफ रेप, छेड़खानी, धमकाने, मारपीट समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक अपराध राजेश विश्वकर्मा को सौंपी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।