Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsVibrant Holi Celebrations in Basti District with Traditional Songs and Colors

रंगोत्सव से नहाया जिला, रंगों में सराबोर दिखे लोग

Basti News - बस्ती जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया और पारंपरिक फगुआ गीत गाए। युवा पीढ़ी ने होली के नए रंग भरे, जबकि बुजुर्गों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 16 March 2025 02:09 AM
share Share
Follow Us on
रंगोत्सव से नहाया जिला, रंगों में सराबोर दिखे लोग

बस्ती, निज संवाददाता। जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों हिस्सों में गुरुवार की रात में होलिका दहन किया गया। कबीरा सा रा रा रा रा के साथ निकली मस्तानों की टोलियों ने जहां होलिका दहन के दौरान फाग गीत गाया तो वहीं शुक्रवार को पूरे दिन लोग रंगों से सराबोर रहे। कहीं गीले तो कहीं सूखे रंगों से एक दूसरे को रंगा। कई जगहों पर लोगों ने फूलों की होली खेली। लोगों ने पारंपरिक अंदाज में होली खेली। होली की खुमारी शनिवार को भी लोगों के सिर पर चढ़ी रही। इस दौरान लोग अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के घर जाकर एक दूसरे को अबीर से सराबोर करने में व्यस्त रहे। होली के लोक गीतों, फिल्मी गीतों सहित भोजपुरी के गानों के बीच शुक्रवार को होली का त्योहार जनपद के हर हिस्से में धूमधाम से मनाया गया। परदेश से गांव आए और गांव में रचे-बसे रस्मों-रिवाज के बीच लोगों ने जमकर होली खेली। युवा पीढ़ी ने होली के नये कलेवर गढ़े वहीं नौनिहालों ने गली-गली शोर मचाकर रंगों की मस्ती की। बसंत की बयार अपने शबाब पर थी। उमंग सभी के रग-रग में घुमड़ रहा था और शाम होते शुक्रवार को सभी ने नये-नये वस्त्र धारण कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाइयां दी। गांव-गांव टोलियां घूमी। फाग गीतें सुनाकर लोगों को होली उत्सव की कहानियां भी बताई। बच्चे, जवान, बुजुर्ग, महिलाएं और युवतियां हर कोई रंग में रंगा दिखा।

ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में खेली गई होली

गनेशपुर संवाद के अनुसार गनेशपुर होली समिति के अध्यक्ष राजनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में होली जुलूस निकला। पं. दीपक उपाध्याय, गनेशपुर मेला अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में निकली शोभायात्रा में जमकर लोग थिरके। उत्तर टोला से पुलिस चौकी तिराहे से फिर शंकरनगर तक यात्रा गई। रियाजुल हसन खान ने यात्रा का स्वागत किया। गनेशपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकू मोदनवाल, अरुण सोनकर, रामसरन मोदनवाल, उमेश गुप्ता, विक्की श्रीवास्तव, शीतल श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव, पं. प्रेम उपाध्याय, पं. शिवनंदन, बब्बू तिवारी, उमेश तिवारी, मंदीप शर्मा, सुजीत, संदीप शर्मा, राजकिशोर मोदनवाल, सीताराम भारद्वाज, विक्की जायसवाल, उत्कर्ष उपाध्याय, मोनू मोदनवाल, फरहान शाह, सुनील चौरसिया, राकेश, अजय सोनकर, सोनू, वसीम, कमरुद्दीन, सलमान, शबीहुल वसीम शेख, मुख्तार, हलीम. बरकत अली मौजूद रहे। दुबौला क्षेत्र में रंगों की होली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। भारीनाथ बैदोलिया, कटरा, एकटेकवा, चनईपुर, बड़ोखर, हथिनास, हरदी बाबू, रमवापुर, खुटहना आदि गांवों में होली खेली गई। बनकटी संवाद के अनुसार डेल्हापार, पक्कवा, बरहुआ, देईसांड़, बनकटी, कोनी, बानपुर आदि बाजारों और गांव मोहल्लों में होली खेली गई। बरहुआ दुर्गा मंदिर में विलुप्त हो रही परम्परा को कायम रखते हुए ढ़ोल मजीरा के साथ फगुआ गीत गए गए। भानपुर संवाद के अनुसार मुस्लिम बाहुल्य गांवों नरखोरिया, बेईली, परसाकुतुब, तुसायल, पिरैला गरीब, हसनगढ, नौआगांव व छितिरगांवा में होली खेली गई। पारम्परिक फगुआ गीतों के साथ होली मनाई गई। ढोल व मजीरे के साथ युवाओं व बुजुर्गों ने लोगों के घरो पर फगुआ गाकर एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाया। रुधौली संवाद के अनुसार बिजहरडूहा स्थित बड़के बाबा के स्थान पर तीन दिवासीय मेले का आयोजन किया गया। होली खेलने के बाद दोपहर बाद मेले में भीड उमड़ पड़ी। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे मुस्तैद रहे। रुधौली कस्बे में युवाओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर डीजे की धुन पर थिरके और होली खेली। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने होली की बधाई दी। गन्ना विकास समिति के चेयरमैन प्रदीप सिंह पिंकू, समाजसेवी डॉ. एनबी सिंह, समाजसेवी सुशांत पांडेय, शशिभूषण सिंह, अरविन्द सिंह, रवि सिंह, सभासद सुजीत सोनी, विजय तिवारी, रामउग्रह जायसवाल, प्रतीक सिंह, गोपाल सिंह मौजूद रहे। हनुमानगंज बाजार होली का पर्व मनाया। बेलगड़ी, चैसार, ओवरीडीहा, हरिहरपुर, टरौठी, कुसम्ही कुवंर, महुआर, भितेहरा, नसीबगंज, चमनगंज, दसिया, कुड़ी चौराहा, पड़री, पकरी चौराहा, मथुरापुर, सगरा, मानिकचन्द चौराहा, गंधरिया गजराज, सगरा परसोहिया, मुंगरहा, बरगदवा होली उत्सव रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, सीओ स्वर्णिमा सिंह, तहसीलदार रवि यादव रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।