Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTragic Death of Woman Found Hanging in Pacoliya Investigation Underway

मायके में पंखे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

Basti News - - पैकोलिया थानाक्षेत्र के बैरिहवा तिराहे की घटना मायके में पंखे से लटकती मिली विवाहिता की लाश मायके में पंखे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 16 March 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
मायके में पंखे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

पैकोलिया, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र में बभनान-हर्रैया मार्ग पर बैरिहवा तिराहे के पास स्थित एक मकान में एक महिला का शव पंखे में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका शिवांगी सिंह (25) पुत्री स्व. राणा प्रताप सिंह की शादी वर्ष 2019 में वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के लबड़ापुर गांव निवासी सचिन शाही पुत्र आद्दा सिंह के साथ हुई थी। शिवांगी की तबियत कुछ खराब रहती थी। इसके चलते करीब आठ माह से वह बहराइच जनपद के नानपारा में अपने मौसी के पास रह रही थी। उसका एक चार साल का बेटा भी है। शिवांगी करीब 20 दिन पहले अपनी मां सीता सिंह के पास रहने चली आई थी। वह उनके साथ बैरिहवा तिराहे पर स्थित मकान में रहती थी। मकान में सिर्फ दो ही कमरे बने हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भोजन करने के बाद परिजन सो गए। देर रात करीब डेढ़ बजे मां सीता सिंह ने देखा कि शिवांगी जग रही थी। इसके बाद भोर करीब पांच बजे बजे देखा तो पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। शिवांगी का पति हरियाणा के पानीपत में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहता है। घटना की सूचना पाकर वह भी बस्ती के लिए रवाना हो गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।