Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTragic Accident on Basti-Ayodhya Highway Claims Five Lives

बस्ती-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा, पांच की मौत, तीन घायल

Basti News - बस्ती-अयोध्या हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गोरखपुर के लोगों के साथ हुआ। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना गोटवा क्षेत्र में हुई, जहां एक कंटेनर ने सात...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 10 March 2025 08:56 AM
share Share
Follow Us on
बस्ती-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा, पांच की मौत, तीन घायल

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर हुए सड़़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह लोग गोरखपुर के बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन अन्य घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। भीषण हादसा नगर थानाक्षेत्र स्थित गोटवा के पास हुआ। मृतकों में चार की पहचान नहीं हो पाई है। पांचवां मृतक गाड़ी का चालक प्रेम गोरखपुर का रहने वाला है। नगर थानाक्षेत्र में गोटवा टाटा एजेंसी से पश्चिमी साइड पर एक कंटेनर, जो जनपद बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा था। अचानक लेन चेंज करने पर अयोध्या से बस्ती की ओर आ रही सात सीटर कार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भीषण हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी कलवारी, थाना अध्यक्ष नगर, चौकी इंचार्ज फुटहिया मय हमराह फोर्स मौके पर मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। हादसे के चलते हाईवे पर दोनों लेने जाम हो गया है। मृतकों में एक की पहचान हो पाई है जो कार का चालक है। ड्राइवर प्रेम खोराबार थाना क्षेत्र जनपद गोरखपुर के तरकुलही जसोपुर का रहने वाला है। कार सवार सभी लोग गुजरात से बिहार और गोरखपुर जा रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें