साढ़े तीन साल की बच्ची से रेप, आरोपी हिरासत में
Basti News - - दुबौलिया थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम की वारदात - दुबौलिया थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम की वारदात - दुबौलिया थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम की वारदात

बस्ती/ दुबौलिया, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। शाम करीब साढ़े छह बजे मासूम संग थाने पर पहुंचे माता-पिता ने घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता को महिला पुलिस के साथ मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने घटनास्थल का थानेदार के साथ निरीक्षण किया। बताया कि दुष्कर्म की घटना में आरोपी मो. वसीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची का घर आरोपी युवक के घर के ठीक सामने है। पड़ोस में एक शादी थी। इसके चलते आसपास चहल-पहल थी। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे आरोपी वसीम बच्ची को अपने घर में ले गया, यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रक्त आने लगा। घटना की जानकारी पीड़िता के माता-पिता को हुई तो थाने पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में सीओ हर्रैया के साथ एसओ दुबौलिया मौके पर पहुंच गए और छानबीन की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।