बंद घर से एलईडी व बर्तन उठा ले गए चोर
Basti News - रूधौली के अरदा चौराहे पर बंद मकान में चोरों ने खिड़की से घुसकर एलईडी टीवी और बर्तन चुरा लिए। मकान मालिक राजबहादुर मुंबई में रहते हैं और उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चुराया। घटना की सूचना...

रूधौली। थानाक्षेत्र के भानपुर-रूधौली मार्ग पर स्थित अरदा चौराहे पर बंद मकान में खिड़की के रास्ते अंदर घुसे चोर एलईडी और बर्तन उठा ले गए। अरदा निवासी फूलचंद के बहनोई राजबहादुर ने अरदा चौराहे पर मकान बनवाया है। वह वर्तमान समय में मुंबई में रह रहे हैं। उनके मकान में ताला लगा हुआ है। दो फरवरी की रात में चोर छत के रास्ते से सीढ़ी से उतरकर कमरे में घुस गए। आलमारी व अटैची का लॉक तोड़कर कमरे में लगी एलसीडी टीवी एवं बर्तन को उठा ले गए। साथ ही अन्य कागज भी उठा ले गए। सुबह फूलचंद ने डायल 112 पर जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।