गायघाट में निकली तिरंगा यात्रा
Basti News - गायघाट में सोमवार को शाम पांच बजे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुरू होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्सव वाटिका पर समाप्त हुई।...

गायघाट। नगर पंचायत गायघाट में सोमवार को शाम पांच बजे ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता की उपलक्ष्य पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा का शुभारंभ संकट मोचन हनुमान मंदिर से झारखंडेश्वर नाथ वार्ड होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्सव वाटिका पर खत्म हुई। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे कार्यकर्ता लगते रहे। शौर्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई पूर्व विधायक रवि सोनकर, भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिपाठी कार्यक्रम संयोजक प्रद्युम्न शुक्ला और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार छोटू ने किया। मौक पर अलोक त्रिपाठी, बृजेश यादव, नीतीश त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, वीरेंद्र राजभर, आनंद मोदनवाल, भोला मद्धेशिया, नीरज कश्यप आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।