Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsState-level Senior Women s Open Football Championship Basti Dominates Saharanpur 7-0

बस्ती ने सहारनपुर को 7-0 से हराया, मुस्कान व शिखा ने दागे तीन-तीन गोल

Basti News - बस्ती में शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्यस्तरीय सीनियर महिला ओपेन फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। तीसरे दिन बस्ती ने सहारनपुर को 7-0 से हराया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 24 Feb 2025 04:41 AM
share Share
Follow Us on
बस्ती ने सहारनपुर को 7-0 से हराया, मुस्कान व शिखा ने दागे तीन-तीन गोल

बस्ती, निज संवाददाता। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रही राज्यस्तरीय सीनियर महिला ओपेन फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन हुए मुकाबले में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। बस्ती और सहारनपुर के मध्य खेले गए मैच में बस्ती ने सहारनपुर को 7-0 से हराया। मुस्कान और शिखा ने तीन-तीन गोल दागे। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला अलीगढ़ व मिर्जापुर के बीच खेला गया, जिसमें अलीगढ़ ने मिर्जापुर को 2-0 से हराया। चंचल और कविता ने एक-एक गोल किया। दूसरा मैच बस्ती बनाम सहारनपुर के बीच खेल गया, जिसमें बस्ती की जीत हुई। अनामिका ने एक गोल किया। तीसरा मैच वाराणसी बनाम मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी ने मुरादाबाद को 2-0 से हराया। जिसमें खुशी और साक्षी ने एक-एक गोल किया। चौथा मैच आजमगढ़ बनाम अयोध्या के बीच खेला गया, जिसमें आजमगढ़ ने 9-0 से अयोध्या को हराया। सलोनी ने चार गोल किया। शिप्पी और निति ने दो-दो तथा आयत ने एक गोल किया।

प्रतियोगिता का उ‌द्घाटन हर्रैया विधायक अजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। भावेष कुमार पांडेय, हैंडबॉल कोच विकास कुमार सोनकर, आशुतोष पांडेय, अस्मिता गुप्ता, राखी कुशबाला, राकेश कुमार सिंह, रणधीर यादव ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उ.प्र. फुटबाल संघ मैच पर्यवेक्षक आरिफ नाजमी, जिला सचिव फुटबाल संघ उपेन्द्र शुक्ला ने निभाई। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल ने समस्त अतिथियों एवं आमंत्रित गणमान्य नागरिकों और खिलाडियों का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें