छात्रा और महिला संग छेड़खानी में मुकदमा
Basti News - बस्ती में परसरामपुर और सोनहा पुलिस ने छेड़खानी की दो घटनाओं में केस दर्ज किए हैं। परसरामपुर में एक छात्रा के साथ बस स्टॉप पर आरोपी ने अश्लील हरकत की, जबकि सोनहा में एक महिला के साथ शादी से लौटते समय...

बस्ती। परसरामपुर व सोनहा पुलिस ने छेड़खानी की दो घटनाओं में केस दर्ज किया है। परसरामपुर थाने में पीड़ित छात्रा की मां ने तहरीर देकर बताया है कि गत पांच मई को दिन में 12 बजे उनकी बेटी विद्यालय से घर लौट रही थी। आरोप है कि बस स्टॉप के पास आरोपी ने बेटी की साइकिल रोक ली। अपशब्द कहते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी असलम अली और मुबारक अली के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं सोनहा पुलिस ने घर पर अकेली महिला के साथ छेड़खानी व धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है।
महिला का आरोप है कि तीन मई की रात में वह गांव में एक शादी से लौटकर गर्मी के कारण दरवाजा खोलकर बच्चों संग सो रही थी। रात में मुलायम, मजीद और अकबर आकर उसके संग छेड़खानी करने लगे। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।