छात्रा के साथ दुष्कर्म, शिकायत पर मारापीटा
Basti News - बस्ती में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ। वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया। आरोपी धर्मेन्द्र ने छात्रा के साथ छेड़खानी की, जिसके बाद उसने शिकायत की। शिकायत पर उसे गालियाँ...

बस्ती। छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना में वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर उसे अपशब्द कहते हुए मारापीटा गया। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया है कि वह लखनऊ में रहकर नौकरी करती हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी है, जो उनके साथ रहती है। वह कक्षा 11 की छात्रा है। गत 13 मार्च को वह अपनी बेटी को साथ लेकर लखनऊ से अपने गांव आई थीं। उनके गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर उनका रिश्तेदार धर्मेन्द्र रहने के लिए आया था। उनका आरोप है कि लखनऊ से उनकी बेटी के आने के बाद से ही धर्मेन्द्र उसके पीछे पड़ा हुआ था। 19 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे घर से निकलकर बेटी बथरूम में जा रही थी। तभी आरोपी धर्मेन्द्र ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी जोर से चिल्लाई तो वह डर कर उसे छोड़कर भाग गया। अगले दिन सुबह बेटी इस घटना की शिकायत आरोपित के रिश्तेदार के घर गई तो उसे अपशब्द कहते हुए मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धर्मेन्द्र समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।