Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPeaceful Friday Prayers Amid Holi Celebrations in Basti

जुमे की नमाज अदा कर मांगी खुशहाली की दुआएं

Basti News - बस्ती में होली के रंग के बाद जुमे की नमाज शांति से अदा की गई। मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 16 March 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
जुमे की नमाज अदा कर मांगी खुशहाली की दुआएं

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। होली के रंग के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद जुमे की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचे रोजेदारों ने नमाज अदा कर अमन, खुशहली के लिए दुआएं मांगी। शहर से लेकर गांव तक शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन होने से प्रशासनिक अधिकारियों ने चैन की सांस ली। रमजानुल मुबारक के दूसरे जुमे के दिन होली का त्यौहार पड़ने के कारण प्रशासन सतर्क था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत होली का रंग थमने के बाद दोपहर 1:30 बजे के बाद नमाजियों ने घरों से निकलना शुरू किया। मस्जिदों में दोपहर दो बजे जुमे की नमाज अदा की गई। शहर की मुख्य मस्जिद जामा मस्जिद गांधी नगर, दारूल ऊलूम दरिया खां, जामिया हनफिया रहमतगंज, कटरा मस्जिद, खैर मस्जिद, मस्जिद निसार हुसैन, दक्षिण दरवाजा, अंजुमन मस्जिद, रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान प्रमुख चौराहों व मस्जिदों के पास पुलिस बल की तैनाती रही।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांति व सौहार्द के माहौल में नमाज अदा की गई। साऊंघाट संवाद सूत्र के अनुसार ग्राम पंचायत नरियॉव के मदरसा अरबिया नुरूल उलूम की मस्जिद सहित क्षेत्र के जमदाशाही, गंधरिया फैज, मझौआमीर, पैड़ा खरहरा की मस्जिदों में जुमे की नमाज में सैकड़ों की संख्या में नमाजी मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा किया। नरियॉव मस्जिद में मौलाना अबू सामा, जमदाशाही में मौलाना मोहम्मद अयूब खान व मौलाना फारूख निजामी, गंधरिया फैज में मुशाहिद रजा व अमजद अली खान, परसा जाफर में मोहम्मद इंसाफ अली, सिसवारी में शफात मोहम्मद खान, बिछिया की औलिया मस्जिद में मौलाना मुफ्ती निजामुद्दीन, गंधरिया में मुशाहिद रजा, इस्लाहुल मुस्लिमीन जमदाशाही में मौलवी रियाज ने नम़ाज पढ़ाई। परसा जाफर के आसपा नेता नासिर अली खान व नरियॉव के पूर्व ग्राम प्रधान नुरूल हुदा ने कहा कि इस बार जुमा व होली का पर्व एक साथ था। गंगा जमुनी तहजीब का बखूबी संगम देखने को मिला है। सभी ने एक दूसरे को होली व रमजान की बधाई दिया।

रमजान मुकद्दस-

इफ्तार (16 मार्च) रोजा रविवार

सुन्नी शिया

6:09 6:19

-

सहरी (17 मार्च) रोजा सोमवार

सुन्नी शिया

4:42 4:32

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।