Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsMysterious Death Young Man Found Hanging from Tree in Parasi Village

परासी में पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव

Basti News - बस्ती के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के परासी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में 30 वर्षीय युवक विमल चौधरी का शव पेड़ पर लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा था। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 27 April 2025 01:14 PM
share Share
Follow Us on
परासी में पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव

बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के परासी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। विमल चौधरी (30) निवासी परासी का शव पेड़ की एक डाल के सहारे लटका है। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा है। पेड़ पर लटके युवक का शव पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को ग्रामीणों ने रविवार सुबह उस समय देखा, जब कुछ लोग उस दिशा में शौच के लिए गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। फोरंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन कर रही है। मुंडेरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें