मूर्ति स्थापना के साथ हुआ हवन-पूजन
Basti News - रूधौली के बालेश्वरीनगर वार्ड में मां दुर्गे की मूर्ति की स्थापना पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। महिलाओं की भीड़ उमड़ी और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। स्वामी आलोकानंद ने हनुमंत कथा सुनाते हुए भगवान...

रूधौली। नगर पंचायत रुधौली के बालेश्वरीनगर वार्ड में मां दुर्गे की मूर्ति की स्थापना पर हवन-पूजन में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। हनुमंत कथा के दौरान स्वामी आलोकानंद ने भगवान राम और बजरंगबली के लीलाओं की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि ईश्वर हमें सद्बुद्धि के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन मनुष्य गलत रास्ते पर चलकर अपने अनमोल जीवन को बर्बाद कर देता है। जब मनुष्य के स्मृति जागती है तो बहुत पछतावा होता है। इस दौरान लालचंद्र सोनी, राजकुमार सोनी, रामनाथ गुप्ता, आकाश भट्ट, विंध्यवासिनी शुक्ला, गोपाल मिश्रा, विनोद द्विवेदी, उमेश कसौधन, विपिन पांडेय, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुभाषचंद्र पाठक सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।