Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsMan Attacked with Knife Over Old Rivalry in Jagdishpur Village

चाकू से हमला करने का आरोप, दो पर केस

Basti News - हर्रैया थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के कारण चाकू से हमला किया। पुलिस ने पीड़ित आकाश सिंह की तहरीर पर ऋषि सिंह और रिशु सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों ने अपशब्द...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 21 April 2025 12:08 PM
share Share
Follow Us on
चाकू से हमला करने का आरोप, दो पर केस

बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ चाकू से हमला करने, अपशब्द कहने व जान-माल की धमकी की धाराओं में केस पंजीकृत किया है। हर्रैया थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी आकाश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार को रात्रि 10.30 बजे विपक्षी ऋषि सिंह व रिशु सिंह पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान प्रभात सिंह के घर के सामने अपशब्द कहने लगे। मना करने पर चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपियों ने जान-माल की धमकी देकर भाग निकले

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें