Inter-District Thieves Arrested in School Theft Case अंतरजनदीय शातिर चोर गिरफ्तार, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsInter-District Thieves Arrested in School Theft Case

अंतरजनदीय शातिर चोर गिरफ्तार

Basti News - बस्ती, हिटी। चोरी की घटना में वांछित अंतरजनपदीय शातिरों को गिरफ्तार किया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 14 April 2025 12:35 PM
share Share
Follow Us on
अंतरजनदीय शातिर चोर गिरफ्तार

बस्ती, हिटी। चोरी की घटना में वांछित अंतरजनपदीय शातिरों को गिरफ्तार किया है। थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझियार में गत 30 जनवरी की रात विद्यालय में रखा मिड डे-मील का राशन, बर्तन आदि चोरी हुआ था। पुलिस ने मुकदमा कर जांच शुरू की। विवेचक एसआई सुरेन्द्र प्रसाद की जांच में तीन आरोपितों का नाम सामने आया था।

पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मुकदमे में तीसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था। उसकी तलाश जारी थी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी प्रवीन यादव निवासी गढ़हा ओझा थाना कप्तानगंज को रखिया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।