कंपनी का अधिकारी बन ठगे 2.70 लाख
Basti News - बस्ती। ऑनलाइन सरिया का दाम सर्च करने के फेर में फंसे एक व्यक्ति के

बस्ती। ऑनलाइन सरिया का दाम सर्च करने के फेर में फंसे एक व्यक्ति के साथ दो लाख 70 हजार रुपये का फ्राड हो गया। जालसाज ने कंपनी का अधिकारी बन बात की और सरिया भेजने के नाम पर पैसा अपने बताए खाते में मंगा लिया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से घटनाक्रम की शिकायत की। एसपी अभिनंदन के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कलवारी थानाक्षेत्र के गोपालपुर बहादुरपुर निवासी पंचदेव दुबे ने तहरीर देकर बताया है कि उन्हें सरिया खरीदना था। इस वजह से उन्होंने एक ब्रांडेड कंपनी के सरिया का दाम गूगल पर सर्च किया।
थोड़ी ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने अपना विपिन गुप्ता बताया और खुद को संबंधित कम्पनी का सेल्स हेड बताया। उसने अपनी बातों में बहला-फुसलाकर उन्हें फंसा लिया और सरिया की सप्लाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने सरिया की सप्लाई के लिए अपने बताए खाते में दो लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। सरिया की सप्लाई नहीं होने पर उन्हें फ्राड की जानकारी हुई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।