शासन के निर्देश पर नगर पालिका व प्रशासन हटवा रहा होर्डिंग
Basti News - बस्ती में प्रशासन ने बिना अनुमति के लगे अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एडीएम प्रतिपाल चौहान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 77 अवैध होर्डिंग और बैनर हटाए गए। नगर पंचायत भानपुर और नगर...

बस्ती। बिना अनुमति के जगह-जगह होर्डिंग लगाकर काली कमाई करने वाले होर्डिंग कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख जारी है। होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाकर हटाया गया। इससे कारोबारियों में खलबली मची रही। अपने होर्डिंग बचाने को जुगत खोजते दिखे। शासन के मंशानुसार आयुक्त अखिलेश सिंह व डीएम रवीश गुप्ता के निर्देश के क्रम में एडीएम प्रतिपाल चौहान के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। एडीएम ने बताया कि शहर में विद्युत पोलो, पथ प्रकाश के खम्भों, मार्ग में अवरोधक बने अवैध होर्डिंग्स और बैनर हटाए जा रहे। इसके लिए नगर पालिका और नगर पंचायतें सघन अभियान चला रही। बताया कि शनिवार रात में चले अभियान में कुल 23 अवैध होर्डिंग-बैनर हटाए गए। रविवार को नगर पंचायत भानपुर में दो टीम बनाकर भानपुर तथा सोनहा बाजार में अवैध होर्डिंग बैनर हटाए गए। अभियान में चार सफाई नायक, 20 कर्मचारी लगे हैं। जेसीबी, स्काई लिफ्ट के माध्यम से अब तक 13 बड़े अवैध होर्डिंग्स और 41 छोटे होर्डिंग बैनर हटाये जा चुके हैं। अवैध होर्डिंग बैनर हटाये जाने का अभियान सोमवार को भी चलेगा।
ईओ भानपुर ऋचा सिंह ने बताया कि जिले के आलाधिकारियों के आदेशानुसार नगर पंचायत भानपुर के कर्मचारियों की टीम के साथ अभियान चलाया गया। 77 अवैध होर्डिंग हटाए गए। ईओ नगर पालिका बस्ती सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि अभियान हटाने का क्रम जारी रहेगा। बताया कि नगर पालिका से वैध होर्डिंग ही बचेंगे, शेष को हटाया जाएगा। इससे आवागमन दुरुस्त होगा। रास्तों में बेतरतीब खड़े होर्डिंग परेशानी का सबक हैं। शहर में तमाम होर्डिंग, बीच सड़क में लगा दिए गए हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे होर्डिंग को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। कई दुकानदार और होर्डिंग कारोबारी अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।