Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsCourt Orders Case Against Ashish Kumar for Harassment of Minor Girl in Basti

कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Basti News - बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 24 April 2025 02:13 PM
share Share
Follow Us on
कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज करने के साथ ही विवेचना शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ता महिला ने तहरीर में बताया है कि उनके गांव के आशीष कुमार उर्फ श्याम बिहारी उनकी बेटियों पर गलत निगाह रखता था। उलाहना देने पर उन्हें व परिजनों के साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी दे चुका है। आरोप है कि गत 11 फरवरी को उनकी 14 वर्षीय बेटी भैंस को हटाने के लिए आशीष कुमार के घर के पास स्थित चन्नी (घारी) पर गई थी। पहले से घात लगाए बैठा आशीष बेटी से जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए मारापीटा। वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी आशीष कुमार उर्फ श्याम बिहारी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें