Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsControversy Arises Over Mahant Raju Das s Insulting Comments on Mulayam Singh Yadav

राजू दास का पुतला जलाया पर सपा नेता गिरफ्तार

Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। महंत राजू दास की की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 25 Jan 2025 04:39 PM
share Share
Follow Us on
राजू दास का पुतला जलाया पर सपा नेता गिरफ्तार

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। महंत राजू दास की की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी का मामला काफी गरम हो गया है। सपा युवजन सभा के नेता संतोष यादव और सर्वजीत यादव ने कुदरहा बाजार में महंत राजू दास का पुतला दहन करने किया। चौकी इंचार्ज कुदरहा रामअशोक यादव ने अखिलेश यादव, संतोष यादव और सर्वजीत यादव को हिरासत में ले लिए।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर महंत राजू दास का पुतला दहन होने का वीडियो वायरल होने पर लालगंज पुलिस सकि्रय हो गई। पुलिस सपा नेताओं के घर रात में ही दबिश देनी शुरू कर दी थी। रात लगभग 12 बजे अखिलेश यादव के घर पुलिस पहुंची और उनके पिता को हिरासत में लेकर थाने चली गई। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि लालगंज पुलिस ने उनके माता और पिता के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें