Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsCongress Prepares for Constitution Save Rally in Basti Against BJP Government

संविधान को कमजोर करने की हो रही साजिश

Basti News - बस्ती में कांग्रेस द्वारा 28 अप्रैल को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह रैली पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे होगी। पार्टी नेताओं ने रैली की महत्वपूर्णता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 28 April 2025 04:48 AM
share Share
Follow Us on
संविधान को कमजोर करने की हो रही साजिश

बस्ती। कांग्रेस की सोमवार को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी है। रैली पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह के परिसर में दिन में 11 बजे से होगी। जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम संयोजक केशव चंद यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को बदलने की तैयारी में है। देशवासियों को जगाने और संविधान बचाने की दिशा में 28 अप्रैल की कांग्रेस की रैली महत्वपूर्ण साबित होगी। वरिष्ठ नेता बसंत चौधरी ने कार्यक्रम की समीक्षा किया। बताया कि रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व पूर्वांचल के अनेक जनपदों से कांग्रेसी हिस्सा लेंगे। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि पार्टी ने सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दिया है। रैली की सफलता के लिए आलोक प्रसाद, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, राम जियावन, अनूप पांडेय, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ‘बबलू जय करण वर्मा, देवेंद्र श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ल, अनिल भारती, अमित सिंह, वाहिद सिद्दीकी, अलीम अख्तर आदि जन संपर्क कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें