Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti News25-Year-Old Man Found Hanging from Tree in Dubaulia Family Devastated

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Basti News - दुबौलिया के धर्मूपुर गांव में 25 वर्षीय सुरजीत यादव का शव एक शीशम के पेड़ पर लटकता हुआ मिला। यह घटना शनिवार की सुबह की है। सुरजीत की 6 मार्च को शादी हुई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 26 April 2025 08:30 AM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

दुबौलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी पच्चीस वर्षीय युवक का शव‌ घर से थोड़ी दूर पर शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी सुरजीत यादव 25 वर्ष का शव‌ शनिवार की भोर में घर के सामने राम-जानकी मार्ग उस पार शीशम के पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने शव को पुलिस कर्मियों के सहयोग से नीचे उतारा। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत सुरजीत की छह मार्च को शादी हुई थी। सुरजीत तीन भाइयों एवं एक बहन में सबसे बड़ा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें