Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बस्तीdead body woman who had come for intestinal surgery was found bathroom medical college causing sensation hospital

आंत का ऑपरेशन कराने आई महिला का मेडिकल कॉलेज के बाथरूम में मिला शव, अस्पताल में सनसनी

  • महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में गुरुवार की शाम एक महिला मरीज का शव बाथरूम में मिलने से सनसनी फैल गई।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, सोनूपार (बस्ती)।Thu, 19 Sep 2024 06:02 PM
share Share

महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में गुरुवार की शाम एक महिला मरीज का शव बाथरूम में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही मेडिकल कॉलेज के अफसर और सोनूपार चौकी की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया है।

सोनहा थाना क्षेत्र स्थित भानपुर बाबू गांव निवासिनी आराधना (35) के पेट में दर्द हो रहा था। परिवारीजन उसे इलाज कराने के लिए लखनऊ ले गए थे। उसकी आंत उलझी हुई है जिसका ऑपरेशन किया गया था। परिवारीजन सोमवार को उसे लेकर घर चले आए। गुरुवार को दोपहर में उसके पेट में पुन: दर्द होने लगा तो परिवारीजन ने उसे कैली में भर्ती करा दिया। शाम 5:45 बजे उसकी मां सुशीला और एक अन्य तीमारदार ने उसे सहारा देकर बाथरूम में पहुंचाया। काफी देर होने पर जब वह बाथरूम से नहीं निकली तो उसकी मां घबरा गई। मां अंदर गई तो आराधना बेसुध पड़ी थी। उसके गले में जूते का फीता बंधा था। प्लास्टिक की बाल्टी उल्टी पड़ी थी।

मां के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने चाकू से शू-लेश को काटकर उसे बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने आराधना की बीएचटी कब्जे में ले ली है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि वार्ड नंबर-तीन में भर्ती महिला मरीज का शव मिला है। 

डीएम रवीश गुप्ता ने फोन कर प्रधानाचार्य से घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रधानाचार्य डा. मनोज कुमार ने बताया कि 10 दिन पूर्व लखनऊ में आराधना की आंत का ऑपरेशन हुआ था। गुरुवार को उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया। उसकी हालत खराब थी जिसकी वजह से उसका व्यवहार असामान्य हो गया था। उसने शू-लेश की मदद से आत्महत्या कर ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें