Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बरेलीWoman Exploited by Neighbor After False Marriage Promises Files Police Complaint

शादी का झांसा देकर किया शोषण, कराया गर्भपात

पति से अलग हुई महिला को पड़ोस के युवक सोनू सागर ने शादी का झांसा देकर शोषण किया। गर्भवती होने पर धोखे से गर्भपात करवा दिया और अब शादी से मुकर गया है। महिला ने कैंट थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 4 Sep 2024 01:57 PM
share Share

पति से अलग हुई महिला को शादी का झांसा देकर पड़ोस के युवक ने शोषण किया। महिला के गर्भवती होने पर धोखे से गर्भपात करा दिया और अब शादी से मुकर गया है। महिला ने उसके खिलाफ कैंट थाने में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सीबीगंज की रहने वाली महिला के मुताबिक उसका पति से विवाद चल रहा था। पति आए दिन उसे मारता-पीटता था। कैंट में रहने वाला सोनू सागर नामक युवक उसके पति को समझाने और दोनों में सुलह कराने के बहाने घर आता-जाता था। इस दौरान उसका सोनू से करीबी संबंध हो गया। सोनू ने उसे झांसा दिया कि अगर वह पति से तलाक ले लेगी तो वह शादी कर लेगा। सोनू के झांसी में आकर महिला पति से अलग हो गई। इसके बाद सोनू के साथ वह लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। आरोप है कि इस दौरान महिला से सोनू ने कई बार संबंध बनाए लेकिन शादी की बात टालता रहा। महिला गर्भवती हुई तो शादी करने का आश्वासन देकर गर्भपात करा दिया। महिला ने बीते 18 अगस्त को उससे शादी करने को कहा तो वह भड़क गया। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतना होगा। महिला की तहरीर पर कैंट थाने में पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें