Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsWinter s End Rising Temperatures and Forecasts of Early Heat

तेज धूप से बढ़ा दिन का तापमान, सर्दी विदाई की ओर

Bareily News - सर्दी की विदाई का संकेत मिल रहा है। ठंड में कमी के साथ शुक्रवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान में वृद्धि होगी, जिससे गर्मी शुरू हो जाएगी। पिछले...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 22 Feb 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
तेज धूप से बढ़ा दिन का तापमान, सर्दी विदाई की ओर

सर्दी की विदाई की आहट मिलने लगी है। कई दिन से लगातार दिन में ठंड घटती जा रही है। शुक्रवार को तेज धूप के चलते पारा तेजी से उछला और 28 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया। हालांकि एक दिन पहल हुई बारिश का असर रात पर दिखा और तापमान में मामूली गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होती जाएगी। मौसम विभाग इस बार अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान जता रहा है और मार्च-अप्रैल से ही दिन तपने लगेगा। शुक्रवार को उसका संकेत भी दिखा। दिन में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते चौबीस घंटे में दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सुबह से निकली तेज धूप के चलते ठंड न के बराबर रही। अधिकांश लोग बिना गर्म कपड़ों के दिखे। हालांकि बाइक पर चलने वाले लोगों को हवा की वजह से हल्की ठंड जरूर महसूस हुई। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में बदलाव दिखने लगा है। दिन में जहां धूप में खड़ा होना कठिन हो रहा है वहीं रात में भी ठंड का असर अपेक्षाकृत कम हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें