Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsTragedy at Riverbank Woman Dies Teenager Seriously Injured After Soil Collapse

मिट्टी का टीला गिरने से महिला की मौत, किशोरी घायल

Bareily News - नदी किनारे पीली मिट्टी निकालते समय महिला और किशोरी टीले के गिरने से दब गईं। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर से मिट्टी हटाकर दोनों को निकाला। 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 27 April 2025 06:06 AM
share Share
Follow Us on
मिट्टी का टीला गिरने से महिला की मौत, किशोरी घायल

नदी किनारे पीली मिट्टी निकाल रही महिला और किशोरी टीला गिरने से उसमें दब गईं। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से मिट्टी हटाकर उन्हें निकाला, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। किशोरी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे सीबीगंज के गांव नदोसी में रहने वाले घनश्याम की पत्नी 55 वर्षीय पटोल मंडल गांव की ही 14 वर्षीय रजनी के साथ पचा गौटिया गांव के पास नदी किनारे पीली मिट्टी लेने गई थीं। दोनों टीला के नीचे बैठकर मिट्टी खोद रही थीं और इसी दौरान मिट्टी टीला उनके ऊपर गिर गया। इससे दोनों मिट्टी में दब गईं। आसपास खेल रहे बच्चों ने उन्हें दबते देखकर शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर की मदद मिट्टी के टीला को हटा कर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उपचार के लिए दोनों को निजी अस्पताल भेजा, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। परिवार वालों ने इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें