Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsSix Accused in Knife Attack on Two Youths in Subhash Nagar

छह आरोपियों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट

Bareily News - सुभाषनगर में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार रात, सोनू और उसके दोस्त गौरव पर गौतम बुद्ध स्कूल के पास देवेंद्र कश्यप और अन्य ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 1 March 2025 09:40 PM
share Share
Follow Us on
छह आरोपियों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट

सुभाषनगर में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मढ़ीनाथ निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उनका बेटा सोनू उर्फ विकास सब्जी लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान गौतम बुद्ध स्कूल के पास वंशीनगला निवासी देवेंद्र कश्यप, मिथुन, मनोज, सुरेश मौर्या, भीमसेन उर्फ भीमा और टेनी ने उसे घेरकर चाकू से हमला कर दिया। इससे सोनू गंभीर रूप से घायल कर दिया। सोनू का दोस्त गौरव उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सोनू के पेट और गौरव की गर्दन में चाकू लगा, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उनकी तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें