Regional Fishery Conference Minister Sanjay Nishad Highlights Government Schemes for Fishermen Empowerment मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ: संजय निषाद, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsRegional Fishery Conference Minister Sanjay Nishad Highlights Government Schemes for Fishermen Empowerment

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ: संजय निषाद

Bareily News - रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंडलीय मत्स्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने मत्स्य पालकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार मछुआ समुदाय को आर्थिक और सामाजिक रूप से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 18 June 2025 06:06 AM
share Share
Follow Us on
मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ: संजय निषाद

रुहेलखंड विश्व विद्यालय के अटल सभागार में मंगलवार को मंडलीय मत्स्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने मत्स्य पालकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा, केंद्र व राज्य सरकार मत्स्य पालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ मानती हैं। सरकार मछुआ समुदाय को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। संजय निषाद मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मत्स्य बीज वितरण कार्यक्रम, तालाबों का विकास, नाव एवं इंजन क्रय पर अनुदान, मछुआ आवास योजना, मत्स्य बीमा योजना, मत्स्य विपणन योजना के बारे में जानकारी दी।

सरकार पारंपरिक मत्स्य पालकों, मत्स्य कृषकों, मत्स्य श्रमिकों और मछुआ समुदाय को ट्रेनिंग दे रही है। ऋण सुविधा और स्वरोजगार पर आधारित योजनाओं को लाभ दे रही है। संजय निषाद ने अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों को मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ लाभ देने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार अधिक से अधिक मछुआ समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रभावी कदम उठा रही है। मछुआ समुदाय से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की। मछुआ समुदाय की लोगों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।