Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPrincipal Assaulted by Woman at Bus Station Police File Case

प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को महिला ने पीटा

Bareily News - एक प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को लमकन गांव की एक महिला ने अड्डे पर घेर लिया। महिला ने प्रधानाध्यापिका से गाली गलौच करते हुए मारपीट की। घटना के बाद प्रधानाध्यापिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 24 Feb 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को महिला ने पीटा

शाही, स्कूल जा रही प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को अड्डा पर दूसरे गांव की महिला ने घेर लिया। महिला ने नाम पूछने के बाद प्रधानाध्यापिका से गाली गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अगरास निवासी प्रीति देवी लमकन गांव के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हैं। शनिवार की सुबह वह घर से स्कूल में जा रही थीं। लमकन बस अड्डा के पास उनको एक महिला ने रोक लिया। महिला ने प्रधानाध्यापिका से नाम पूछा। उनके नाम बताने पर महिला ने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगी। शिक्षिका से मारपीट होती देखकर मौके पर लोग जमा हो गए। लोगों को देखकर आरोपी महिला प्रधानाध्यापिका को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गई। प्रधानाध्यापिका ने थाने में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी लता साहू निवासी लोहारनगला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की मांग कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें