Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPregnant Woman Miscarriages After Assault by In-Laws Over Dowry Demands

गर्भवती को लात मारने से हुआ गर्भपात

Bareily News - ससुराल वालों ने मायके में गर्भवती महिला से मारपीट कर पेट में लात मारीं। जिससे महिला को गर्भपात हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वि

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 24 Feb 2025 03:52 AM
share Share
Follow Us on
गर्भवती को लात मारने से हुआ गर्भपात

ससुराल वालों ने मायके में गर्भवती महिला से मारपीट कर उसके पेट में लात मार दी। इससे महिला का गर्भपात हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव लखा निवासी किरन की उसकी शादी एक वर्ष पूर्व बरेली के ग्राम डोरिया निवासी पवन शर्मा से हुई थी। दो महीने पहले वह ससुराल में थीं। शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। ससुराल वाले आए दिन गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। ससुराल वाले मायके से पांच लाख रुपए और मोटरसाइकिल लाने की मांग कर रहे थे। उत्पीड़न से परेशान होकर वह मायके चली गईं। गत शनिवार को पति ने फोन कर गालियां दी। दोपहर बाद पति और सास,ससुर किरन के मायके लखा पहुंचे। आरोप है घर में घुसकर उन्होने मारपीट कर। मारपीट के दौरान आरोपियों ने ने गर्भवती किरन के पेट में लात मार दीं। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उनका गर्भपात हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने किरन की तहरीर पर पवन शर्मा, सुषमा देवी, रामचंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, वीनेश, मनोज शर्मा, उर्मिला देवी निवासी डोरिया बरेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें