Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPanchal Mahotsav Celebration in Ramnagar Cultural Awakening and Community Events

सांस्कृतिक चेतना जागरण को रामनगर में पांचाल महोत्सव

Bareily News - सांस्कृतिक चेतना जागरण को रामनगर में पांचाल महोत्सवरविवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल करेंगे शुभारम्भ 12 से 14 जनवरी तक पांचाल महोत्सव का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 12 Jan 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
सांस्कृतिक चेतना जागरण को रामनगर में पांचाल महोत्सव

आंवला। रामनगर में श्वेतांबर जैन मंदिर परिसर में रविवार को पांचाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह उद्घाटन करेंगे।

नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में हुई प्रेस वार्ता में ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह, पांचाल महोत्सव समिति अध्यक्ष निहाल सिंह, भाजपा नेत्री बीना रस्तोगी, आरएसएस जिला प्रचारक धर्मेंद्र, सह जिलाकार्यवाह धर्मवीर, रोहित सिंह ने बताया कि रामनगर के श्वेताम्बर जैन मंदिर में 12 से 14 जनवरी तक पांचाल महोत्सव का आयोजन होगा। आरएसएस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया। अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचने की अपील की। रोहित सिंह ने बताया कि महोत्सव जन सामान्य में सांस्कृतिक चेतना जागरण का प्रयास है। यहां लीलौर झील जहां पर महाभारत काल में यक्ष ने धर्मराज युधिष्ठिर से प्रश्न पूछे थे, पांचाल नगरी में भीम गदा, द्रोपद किला एवं अन्य महाभारत कालीन अवशेष साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं। बताया कि महोत्सव में प्रथम दिवस प्रदर्शनी एवं उद्घाटन, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन व कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन समरसता महायज्ञ, परिक्रमा एवं शोभायात्रा, मातृशक्ति सम्मेलन, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, अंतिम दिन समरसता महायज्ञ सम्मान समारोह, पुरस्कार वितरण और खिचड़ी सहभोज किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें