Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बरेलीMunicipal Corporation Taxpayers Embrace Online Payment System

ऑफलाइन सिस्टम से आजाद हुआ नगर निगम, ऑनलाइन टैक्स भर रहे लोग

नगर निगम के करदाताओं को आफ लाइन सिस्टम से आजादी मिल गई है। अब अधिकांश लोग ऑनलाइन टैक्स जमा कर रहे हैं। पहले 35 हजार में से 10 प्रतिशत ही ऑनलाइन टैक्स जमा करते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़ गई है। पेटीएम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 16 Aug 2024 01:32 PM
share Share

नगर निगम के करदाताओं को आफ लाइन सिस्टम से आजादी मिल गई है। ऑनलाइन व्यवस्था से ही करदाता सबसे ज्यादा टैक्स की अदायगी कर रहे हैं। ऑनलाइन टैक्स जमा करने की व्यवस्था तेजी से बढ़ गई है। नगर निगम के रिकॉर्ड में करीब 1.45 लाख करदाता हैं। इनमें से 35 हजार लोग हर साल हाउस, वाटर और सीवर टैक्स देते हैं। 35 हजार में से 10 प्रतिशत ही ऑनलाइन टैक्स जमा करते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। शासन के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन टैक्स जमा करने की व्यवस्था की जा रही है। पेटीएम के जरिए भी टैक्स जमा कराया जा रहा है। अब टैक्स विभाग में न के बराबर लोग आ रहे हैं। ऑनलाइन टैक्स जमा हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें