Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsLunar Eclipse on Holi March 14 No Impact in India

होली पर खग्रास चंद्र ग्रहण का भारत में नहीं होगा प्रभाव

Bareily News - 14 मार्च को होली के दिन चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन इसका भारत में कोई प्रभाव नहीं रहेगा। यह ग्रहण विदेशों में देखा जाएगा। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि भारत में इसके सूतक पातक दोष मान्य नहीं होंगे। ग्रहण...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 4 March 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
होली पर खग्रास चंद्र ग्रहण का भारत में नहीं होगा प्रभाव

14 मार्च को होली वाले दिन चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन भारत में इसका कहीं भी प्रभाव नहीं रहेगा। विदेशों में इसे देखा जाएगा। खग्रास चंद्र ग्रहण के बारे में जानकारी देते हुए पंडित सुशील पाठक ने बताया कि यह ग्रहण भारत में किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा। इसके किसी भी प्रकार के सूतक पातक दोष भारत में कहीं भी मान्य नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि यूट्यूब, सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से आने वाली खबर से भ्रम में न पड़ें। यह ग्रहण भारत में कहीं भी मान्य नहीं होगा। 14 मार्च फाल्गुन कृष्ण पक्ष पूर्णिमा शुक्रवार धूल वाली होली वाले दिन भारतीय समयानुसार दिन में 10:39 से दोपहर 2:18 तक विदेशों में खग्रास चंद्र ग्रहण पड़ेगा। भारतीय समय के अनुसार इसका विरल छाया प्रवेश सुबह 09:27 पर होगा। ग्रहण का स्पर्श दिवाकाल 10:40 पर होगा। ग्रहण का मध्य दिवाकाल 12:29 पर होगा। ग्रहण का मोक्ष दिवाकाल दोपहर 2:30 पर एवं विरल छाया निर्गम दोपहर 3:30 पर होगा। इस ग्रहण को पेसिफिक सागर, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, ग्रीनलैंड, पनामा, पेरू, उरुग्वे, ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली, पश्चिमी यूरोप, पश्चिम में आयरलैंड, ब्रिटेन, नॉर्वे, स्वीडन, पश्चिमी पोलैंड, फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल, जर्मनी, इटली, अफ्रीका, मोरक्को, अल्जीरिया, घाना, नाइजीरिया, लीबिया, उत्तरी अटलांटिक सागर व दक्षिणी अटलांटिक सागर, पूर्वी रूस में देखा जा सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें