प्रेमी को लेकर रोड पर भिड़ीं दो महिलाएं
Bareily News - शाही, संवाददाता। एक पुरुष से दो महिलाओं का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी भनक पहली प्रेमिका को लग गई। उसने प्रेमी की दूसरी प्रेमिका को बीच सड़क पर पकड़
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 23 Feb 2025 04:27 AM

शाही, संवाददाता। एक पुरुष से दो महिलाओं का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी भनक पहली प्रेमिका को लग गई। उसने प्रेमी की दूसरी प्रेमिका को बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिए। पिटने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। दोनों महिलाएं फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली हैं। महिला होटल संचालिका है। चर्चा है दोनों महिलाएं अचानक एक साथ फरीदपुर अपने प्रेमी के फार्म हॉउस पर पहुंच गईं। उस समय दूसरी प्रेमिका को पहली ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर दो महिलाएं भिड़ गईं थीं। पुलिस जांचकर कार्रवाई करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।