Grand Tricolor March Celebrates Operation Sindoor Success in India भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsGrand Tricolor March Celebrates Operation Sindoor Success in India

भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा

Bareily News - रविवार को भाजपा कार्यालय से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल और भाजपा जिला अध्यक्ष ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 19 May 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को भाजपा कार्यालय से भव्य विशाल तिरंगा यात्रा नगर क्षेत्र में निकाली गई। रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। विशाल तिरंगा यात्रा का नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से मेन रोड होती हुई स्टेशन रोड, भारत माता मंदिर से वापस मेन रोड होती हुई भाजपा कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

संपूर्ण वातावरण भारत माता की जयकारों से गूंज उठा। विशेष तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारत माता की सेवा में समर्पित वीर सैनिकों और देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों को सम्मान देना था। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने कहा कि यह यात्रा उन वीर जवानों को समर्पित है। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया और उन बेटियों को भी जिन्होंने शिक्षा, खेल, विज्ञान और समाज सेवा में भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने कई पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए थे भारत ने दुनिया को संदेश दिया है कि अगर हम पर हमला हुआ तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने उनके 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आवला आदेश प्रताप सिंह ने भाजपा के प्रतुल अग्रवाल, अतीश अग्रवाल, ब्रह्म शंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, ओमवीर गुर्जर, पुष्पेंद्र यादव, अमिताभ सिंह, राजू उपाध्याय, इमरान राजा, धर्मेंद्र तोमर, सोमदत्त शर्मा, गया प्रसाद, श्याम देव, प्रदीप यादव, महावीर जायसवाल, धर्मवीर जायसवाल, सुभाषिनी जायसवाल, दीपा अग्रवाल, मानवेंद्र सिंह राणा, अनुज शर्मा, ब्रह्मेंद्र मिश्रा, केशव शरण अग्रवाल, अनुज शुक्ला, अमित पांडे बबलू, अनुज पांडे, रणजीत सिंह चौहान, संजय चौहान, चंदन शुक्ला, विनोद राठौड़, शैलेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू भैया, प्रमोद बलधारी, सोमपाल राठौर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आमजन लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।