Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsGrand Procession Celebrates Emperor Ashoka s Birthday in Mirganj

सम्राट अशोक की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Bareily News - मीरगंज में सम्राट अशोक की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व सांसद संघ मित्रा मौर्य ने अवकाश की अपील की। शोभायात्रा का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। सांसद नीरज मौर्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 6 April 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
सम्राट अशोक की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

मीरगंज। सम्राट अशोक की जयंती पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। बदायूं की पूर्व सांसद ने सम्राट अशोक की जयंती पर अवकाश घोषित होने पर जयंती के दिन अवकाश लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें छुट्टी देने को मजबूर करना होगा। सम्राट अशोक क्लब भारत की बरेली शाखा ने शनिवार को कस्बा मीरगंज में सम्राट अशोक की जयंती मनाई। जयंती पर नगर पंचायत चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में राष्ट्रीय प्रतीकों के बैनर लगे थे। शोभायात्रा नगर में घूमकर मढ़ी सत्याना पर समाप्त हुई। बदायूं की पूर्व सांसद संघ मित्रा मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक को सभी जातियों व धर्मों के लोग मानते हैं।

आंवला के सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि हमें सम्राट अशोक के विचारों को आगे बढ़ाकर खंड खंड भारत को अखंड बनाना होगा। वूमेन चाइल्ड केयर सोसाइटी की अध्यक्ष ऋतु शाक्य ने कविता के माध्यम से अपने पूर्वजों के इतिहास पर चर्चा की। कार्यक्रम में आए अतिथियों को आयोजकों ने अशोक चक्र के प्रतीक दिए। कार्यक्रम में विधायक डॉ. डीसी वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रेमराज मौर्य, चेयरमैन वीरपाल मौर्य, जगत पाल मौर्य, दयाशंकर मौर्य, दीनदयाल मौर्य, अनिल कुमार मौर्य , श्याम मौर्य, अजय मौर्य, मनोज मौर्य, संजीव मौर्य, खेमेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

फतेहगंज पश्चिमी में सम्राट अशोक की जयंती नगर में धूमधाम से मनाई। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने अशोक के जीवन से जुड़े प्रसंग बताए। कार्यक्रम में तेजश्वरी सिंह, शिवम चौधरी, रवि मौर्य, महेश राजपूत, शक्ति सिंह, वीरपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें