रामनवमी पर निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा
Bareily News - नवाबगंज में श्री रामनवमी रामलीला सोसायटी द्वारा भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा विधायक और अन्य प्रमुख व्यक्तियों द्वारा रवाना की गई। नवरात्र...

नवाबगंज। श्री रामनवमी रामलीला सोसायटी की ओर से कस्बे में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कस्बे में डाकखाने के पास से शुरू हुई शोभायात्रा को विधायक डॉ. एमपी आर्य, अर्बन कोआपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में मां दुर्गा, शिवजी, गणेश, हनुमान की मनमोहक झांकियां शामिल थीं। जिसका लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्यमार्ग, खारजा मार्ग, बाईपास मार्ग होते हुये रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन हुई। वहीं बरौर गांव में भी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रामलीला सोसायटी के अध्यक्ष रविन्द्रपाल सिंह गंगवार, पालिकाध्यक्ष पति नीरेन्द्र सिंह राठौर, उपेन्द्र पाल सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, दिलीप गुप्ता, सुरेन्द्र गौड़, वीरेन्द्र गुप्ता आदि थे।
घर-घर में जिमाई गई कन्या
नवाबगंज। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की गई। रविवार को कन्याओं को भोज कराया गया। कस्बे के दुर्गा माता मंदिर, श्री मनोकामना पूर्ण श्री बाला जी मंदिर, ईधजागीर के प्राचीन शिव मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं हाफिजगंज में रामनवमी पर जगह-जगह झांकियां निकाली गईं। थाने में रामायण का पाठ किया गया। हरहरपुर मटकली गांव में मेले का आयोजन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।