बाइक सवार दबंगों ने युवक को घेर कर गोली मारी
Bareily News - फरीदपुर में बाइक सवार दबंगों ने रजत गंगवार को गोली मार दी। यह घटना रंजिश के चलते हुई जब दबंगों ने उसका पीछा किया और फायरिंग की। रजत गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने...

बाइक सवार दबंगों ने पीछा करके युवक को गोली मार दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बाइक सवार दबंग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक में पांच लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। फरीदपुर के हाजीपुर खजुरिया गांव के रजत गंगवार की गांव के अनिल गंगवार से रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को शुक्रवार को रजत गंगवार फरीदपुर की बाजार में बाइक से आए थे। देर शाम पर वापस अपने घर लौट रहे थे। आरोप है अनिल गंगवार उनके साथियों ने फरीदपुर से निकलते ही रजत गंगवार का पीछा करना शुरू कर दिया। वह उसका पीछा करते हुए ढकनी पुल पर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने लात मार कर रजत गंगवार की बाइक को गिराने की कोशिश की। रजत गंगवार जान बचाकर बाइक दौड़ाने लगे। इसी दौरान दबंगों ने तमंचे से फायरिंग करते हुए रजत बाइक को टक्कर मार कर गिरा लिया। दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। रजत गंगवार के पैर में गोली लगी। जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से भाग निकले। रजत गंगवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दबंग को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन दबंग को नहीं पकड़े जा सके। पुलिस ने रेट गंगवार को फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां के डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। रजत गंगवार ने अनिल गंगवार उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।